उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश वित्तीय निगम के माध्यम से राज्य के निवासियों की क्षमता को विश्व मानचित्र पर रखने के लिए अपनी प्रवासी भर्ती एजेंसी की स्थापना के लिए एक नई पहल की है। (यूपीएफसी विदेशी नियोजन भर्ती एजेंसी)
भारत के मानव संसाधन रूपी शक्ति ने इसे एक महत्वपूर्ण स्थिति में ला खड़ा किया है। उपलब्ध संसाधनों की गुणवत्ता भी बहुत अधिक है। उत्तर प्रदेश राज्य में बड़ी संख्या में बिजनेस स्कूल, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक संस्थान, मेडिकल, पैरा-मेडिकल, नर्सिंग कॉलेज और आईटीआई हैं, जो पेशेवर रूप से अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार योग्य, कुशल, अर्ध-कुशल और अकुशल कार्यबल का एक स्थिर समूह प्रदान करते हैं। उत्तर प्रदेश, आवश्यक उत्प्रवास जांच (ईसीआर) देशों में कुशल और अकुशल कार्यबल की लगभग 30% मांग को पूरी करता है । राज्य में अभी भी एक बड़ी क्षमता है जो विश्व स्तर पर विभिन्न कार्यात्मक स्तर पर मानव शक्ति की मांग के अंतर को पूरी कर सकती है। नौकरी चाहने वाले यहाँ पंजीकरण कर सकते हैं :